Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने होली पर दी शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा “होली के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

उल्लास, उमंग और राग-रंग का प्रतीक होली का पर्व हमारे जीवन में आशा और उत्साह का संचार करता है। होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे देशवाससयों में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश देता है।

मेरी कामना है कि रंगों का यह त्योहार सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब को राष्ट्र निर्माण में अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित करे।”

उपराष्ट्रपति ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

होली के इस उमंगपूर्ण अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
रंगों का त्योहार होली हमारे परस्पर संबंधों को प्रगाढ़ करने और वसंत ऋतु के स्वागत का परिचायक है। यह त्योहार न सिर्फ़ जीवन के उत्सव का एक भव्य प्रतीक है बल्कि प्रकृति के अनुपम सौंदर्य को भी दर्शाता है। होली हमारे आपसी जुड़ाव को मजबूत करने, गिले-शिकवे मिटाने और नवीन व जीवंत पलों को अपनाने का एक अनुपम अवसर है।
मैं आशा करता हूं कि होली का यह पावन उत्सव हमारे जीवन को खुशियों, उम्मीदों और सद्भावना से परिपूर्ण करेगा।

Exit mobile version