Site icon Samagra Bharat News website

पीएम आवास का घेराव करने निकले AAP के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। AAP कार्यकर्ता पीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने पीएम आवास के आसपास धारा 144 लागू की है। आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने दिल्ली को एक पुलिस राज्य में बदल दिया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राय आज यहां पत्रकारों से,“ पूरी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से कोई प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। पार्टी के कार्यालय को बार -बार सील करने की कोशिश की जा रही है। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि कार्यालय को सील किया गया हो। यहां पर शांतिपूर्वक कार्यालय को संचालित किया जा रहा है। बार-बार पुलिस के द्वारा बैरिकेड लगाया जा रहा है यह समझ के परे है।” उन्होंने कहा,“अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली वालों में जो गुस्सा है उसका केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। पुलिस बैरिकेट लगाकर भाजपा के नेता पीछे नहीं छुप सकते हैं। तानाशाही का जो विस्तार किया जा रहा जनता उसके खिलाफ लड़ेगी और हम भी लड़ेंगे।”

Exit mobile version