Site icon Samagra Bharat News website

शिवसेना-यूबीटी की पहली सूची में 17चेहरों का ऐलान, दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना-यूबीटी ने पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 16 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वरिष्ठ नेता संजय राउत का कहना है कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते रायगढ़ से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

उधर महा विकास अघाड़ी की एक अन्य घटक राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने अभी तक लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दूसरी तरफ कांग्रेसने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

क्या तय हो गया सीट बंटवारे का समीकरण?
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन द्वारा 48 लोकसभा सीटों में से 44 सीटों पर सीट बंटवारे का समीकरण पहले ही तय किया जा चुका था। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 22 सीटें शिवसेना-यूबीटी के खाते में हैं। पहले बताया जा रहा है कि उद्दव की पार्टी 19 सीटों पर ताल ठोकेगी लेकिन उधर संजय राउत का कहना है कि 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उधर कांग्रेस के खाते में 16 सीटें और राकांपा- एसपी को नौ सीटें मिली हैं। बची एक सीट पर शिवसेना और कांग्रेस के बीच खींचतान चल रही है।

महाराष्ट्र में पांच चरणों में होगा मतदान
महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं।

Exit mobile version