Site icon Samagra Bharat News website

‘यह राजनीतिक षडयंत्र, जनता देगी इसका जवाब’- अरविंद केजरीवाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28मार्च। दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की हिरासत में हैं. गुरुवार 28 मार्च को केजरीवाल की ED हिरासत खत्म होने वाली है. खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय एक बार फिर केजरीवाल की कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगा. राउज एवेन्यू कोर्ट में होने वाली पेशी के लिए अरविंद केजरीवाल अदालत पहुंच गए हैं. कोर्ट में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं. इसके अलावा अदालत में दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद हैं.

कोर्ट के बाहर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये राजनीतिक षड़यंत्र है और जनता इसका जवाब देगी. बता दें कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. इसके बाद अदालत ने उन्हें 6 दिन के लिए ED की रिमांड में भेज दिया था.

Exit mobile version