Site icon Samagra Bharat News website

बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कौन लिख रहा

समग्र समाचार सेवा
शिमला, 29मार्च। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी कहते है उन्हें शक्ति को खत्म करना है। आखिर राहुल गांधी की ऐसी स्पीच कौन लिख रहा है। मैं चाहती हूं कि मंडी के लोग ऐसे लोगों को जवाब दें जप महिलाओं के लिए गलत तरीके से बात करते हैं। देश के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया है।

कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट पर जनसभा को संबोधित किया। कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग महिलाओं का अपमान करते हैं। ऐसे लोगों को जनता जवाब देगी। राहुल गांधी इस तरह की टिप्पणी करते हैं।

कंगना के इस बयान पर कांग्रेस (Congress) ने पलटवार किया है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं कंगना रनौत से पूछना चाहता हूं कि वह तब कहां थीं जब मंडी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ था। करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। तब कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ही लोगों के काम आई थीं। लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला था। क्या कंगना रनौत ने ऐसा किया था।

Exit mobile version