Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राबड़ी देवी से की सुनीता केजरीवाल की तुलना, कहा- ‘सीएम कुर्सी .

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29मार्च। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की तुलना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी से की। हरदीप पुरी ने संकेत दिया कि सुनीता केजरीवाल अपने पति की उत्तराधिकारी बनने की कतार में हैं, जैसा बिहार में हुआ था। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने BJP की दिल्ली इकाई के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सुनीता केजरीवाल का जिक्र आने पर संवाददाताओं से कहा, ‘आप जिन मैडम की बात कर रहे हैं, वह शायद बिहार में राबड़ी देवी की तरह पद पर बैठने की तैयारी कर रही हैं।’

‘केजरीवाल का समय बहुत सीमित’
हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘…जब दिल्ली में सांस लेना मुश्किल था, तब वे (दिल्ली सरकार) पराली जलाने के लिए पंजाब को दोषी मानते थे। अब उनकी सरकार पंजाब में है, तब उन्होंने किसे दोषी ठहराया?” जब वह (अरविंद केजरीवाल) यह कहकर राजनीति में आए थे कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर रहे हैं, आज वे किसके साथ शामिल हो गए हैं? सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ.. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 9 समन जारी किए गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। अरविंद केजरीवाल का समय बहुत सीमित है।’

बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने आज एक व्हाट्सऐप अभियान शुरू किया और लोगों से अपने पति का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं।
सुनीता केजरीवाल ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति ने देश में ‘सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों’ को चुनौती दी है। उन्होंने लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री का समर्थन करने को कहा है।

Exit mobile version