Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी करेगी चुनावी घोषणापत्र, 6 को जयपुर-हैदराबाद में मेगा रैली

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस अपना घोषणपत्र जयपुर से जारी करने की तैयारी में है। गुरुवार को कांग्रेस के वॉररूम में चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। ये बैठक 6 अप्रैल को होने वाली चुनावी तैयारियों के लिए ही रखी गई। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी आ रहे हैं। वे 6 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र जारी करेंगे।

कांग्रेस वॉर रूम में अयोजित इस बैठक में 6 अप्रैल की चुनावी सभा की तैयारियों पर चर्चा के साथ नेताओं को भीड़ जुटाने का टास्क भी दिया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर से पार्टी का घोषणा पत्र जारी होना हमारे लिए एतिहासिक बात होगी।

 

Exit mobile version