Samagra Bharat News website

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से टिकट मिला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अप्रैल। 18वीं लोकसभा के साथ चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होना है. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम का नाम शामिल है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव (Andhra Pradesh Assembly Election) के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी ने करीब 114 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. नीचे दिए गए ट्वीट में आप देख सकते हैं कि कांग्रेस ने किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया है?

कांग्रेस ने कल बुलाई थी अहम बैठक
इससे पहले सोमवार को आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने कहा था कि राज्य में आगामी चुनावों के लिए लोकसभा की पांच और विधानसभा की 114 सीट पर उम्मीदवार तय कर लिए गये हैं. उन्होंने कहा था उम्मीदवारों के नाम बैठक में ही तय किए गए. शर्मिला ने एक विज्ञप्ति में कहा, अन्य उम्मीदवारों के नाम जल्द ही तय किए जाएंगे. उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को जारी की जा सकती है और कांग्रेस ने अपना वादा निभाते हुए आज 114 उम्मीदवारों की सूची जारी की.

आंध्र प्रदेश में विधानसभा के लिए मतदान कब?
बता दें आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है…और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है. शेड्यूल के मुताबिक, 13 मई को आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान होगा. वहीं 4 जून को लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे.

Exit mobile version