Site icon Samagra Bharat News website

चुनाव आयोग ने बिहार-झारखंड समेत 5 राज्यों के 20 अधिकारियों का ट्रांसफर करने का जारी किया आदेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2अप्रैल। की तारीखों के ऐलान के बाद से भारत निर्वाचन आयोग सख्ती के मोड में नजर आ रहा है. दरअसल, ईसीआई की तरफ से कुछ राज्यों में प्रशासनिक तबादला करने का आदेश दिया गया है। पांच राज्यों असम, बिहार, ओडिशा, झारखंड और आंध्र प्रदेश में 8 जिला मजिस्ट्रेट यानि (डीएम) और 12 पुलिस अधीक्षक (एसपी) का ट्रांसफर करने का आदेश जारी हुआ है।

आयोग ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोग द्वारा की गई नियमित समीक्षा के तहत यह फैसला किया गया।

स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने कनिष्ठ अधिकारी को प्रभार सौंपने के लिए कहा गया है।आयोग ने साथ ही कहा कि जिन अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है, उन्हें लोकसभा चुनावों के पूरा होने तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के नामों का एक पैनल आयोग को भेजें और स्थानांतरित किए गए अधिकारियों के स्थान पर ‘शॉर्टलिस्ट’ किए गए लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

Exit mobile version