Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के अमृतसर में युवक ने मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे को उतारा मौत के घाट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,04अप्रैल। पंजाब के अमृतसर जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अजनाला के कंदोवाली गांव में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी ने अपनी मां मनबीर कौर, भाभी अवनीत कौर और ढाई साल के भतीजे सपात की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी की पहचान अमृतपाल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version