Site icon Samagra Bharat News website

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बोले संजय निरुपम, कांग्रेस के पांच पावर सेंटर ..

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4अप्रैल। महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने भी गुरुवार 4 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद संजय निरुपम ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि कांग्रेस में पांच पावर सेंटर बन गए हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल है।

संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैचारिक रूप से बिखर गई है और दिशाहीन हो गई है। इस समय कांग्रेस पार्टी टकराव के दौर से गुजर रही है। गांधी के सेक्युलरिज्म को नेहरू ने एडॉप्ट किया और नेहरू की धर्मनिरपेक्षता से धर्म ही गायब है। कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था पर ही सवाल खड़े दिए थे। पहले कांग्रेस में पावन सेंटर एक हुआ करता था।बाकी उसके दरबारी होते थे, लेकिन आज कांग्रेस में 5 पावर सेंटर हैं और इनकी अपनी लॉबी और कॉकस हैं।सब में आपस में टकराव होते रहते हैं और इस टकराव में मेरे जैसे आम कार्यकर्ता तकलीफ में रहते हैं।

संजय निरुपम ने आगे कहा कि आज कांग्रेस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल एक पावर सेंटर बन गए हैं। खड़गे के करीबियों के पास कोई अनुभव नहीं है और बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं। वो अचानक करीब आ गए हैं और अब गलत बातें बोलते हैं। वेणुगोपाल क्या बोलते हैं, यह किसी को समझ नहीं आता है। मौजूदा समय में लॉबियों के बीच टकराव चल रहा है। लिहाजा कांग्रेस में नेताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

Exit mobile version