Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति शुक्रवार को देहरादून और मसूरी के दौरे पर जायेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,04अप्रैल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को देहरादून और मसूरी के दौरे पर जायेंगे।

अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति धनखड़ मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस चरण-I (2023 बैच) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति एलबीएसएनएए के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Exit mobile version