Site icon Samagra Bharat News website

महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, राष्ट्रीय जनता दल ने VIP को अपने कोटे से दी ये तीन सीटें

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5अप्रैल। बिहार महागठबंधन में अब मुकेश सहनी की पार्टी VIP की भी एंट्री हो चुकी है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को खुद के कोटे से तीन सीटे देगी. तेजस्वी यादव ने बताया कि गोपालगंज, झंझाड़पुर और मोतिहारी की सीट पर VIP का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा.

बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘…राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे. ये तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं…’

गठबंधन में शामिल होने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी ने कहा, ‘…हम लालू प्रसाद यादव की विचारधारा में विश्वास करने वाले लोग हैं…BJP ने आपके नेताओं को तोड़ने की कोशिश की और हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की…”

Exit mobile version