Site icon Samagra Bharat News website

 सपा नेता राम सुधाकर ने लगवाए मुख्तार की हमदर्दी में पोस्टर, मुस्लमानों से की ईद ना मानने की अपील

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अप्रैल। मुख्तार अंसारी की मौत की जांच लगातार जारी है. वहीं समाजवादी पार्टी की तरफ से मुख्तार अंसारी की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है. शुक्रवार (5 अप्रैल) देर रात को सपा नेता राम सुधाकर ने लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर मुख्तार अंसारी की हमदर्दी से जुड़े पोस्टर लगवाए. वहीं राम सुधाकर ने मुसलमान समुदाय से ईद ना मानने की अपील की.

क्या लिखा था होर्डिंग में?
राम सुधाकर यादव ने जो होर्डिंग लगवाई उसमें लिखा था कि मुसलमान भाइयों इस बार ईद ना मनाऐं. सभी मिलकर मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगे. इस बात की जैसे ही प्रशासन को जानकारी मिली सभी होर्डिंग को हटवा दिया गया. मुख्तार अंसारी की मौत के समर्थन में लगे होर्डिंग का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Exit mobile version