Site icon Samagra Bharat News website

सीएम ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस पलटी,तीन जवानों की मौत; 21 घायल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,06अप्रैल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। बस मंडला जिले में सीएम ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस जा रही थी। इस दौरान एक कार से टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों का अन्य दल मौके पर पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी बस पलटने के बाद जवानों को बाहर निकालने में मदद शुरू कर दीय़ इस हादसे में 21 जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version