Site icon Samagra Bharat News website

 पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी का बड़ा बयान, बोले- चुनाव लड़ रहा मेरा बेटा जीतना नहीं चाहिए..

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अप्रैल। लोकसभा चुनाव का पहला फेज काफी नजदीक आ गया है. ठीक 10 दिन बाद यानी 19 अप्रैल को पहले फेज में 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इन सबके बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी (AK Antony) ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मंगलवार को कहा कि केरल की पत्तनमथिट्टा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा उनका बेटा अनिल एंटनी (Anil Antony) चुनाव में जीतना नहीं चाहिए.

‘बेटे की पार्टी को हारना चाहिए’
एंटनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बेटे की पार्टी को हारना चाहिए और दक्षिण केरल निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार एंटो एंटनी को जीतना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बच्चों के BJP में शामिल होने को भी ‘गलत’ बताया. एंटनी ने अपने बेटे की राजनीति के बारे में पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कांग्रेस मेरा धर्म है.’

केरल के तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ‘प्रधानमंत्री मोदी, BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ लगातार लड़ रही है.’ मुख्यमंत्री के आरोपों पर जवाब मांगे जाने पर एंटनी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार मोदी, भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि केरल के लोग मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आरोपों को गंभीरता से लेंगे.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय मुद्दों पर कोई रुख नहीं अपना रही है.

Exit mobile version