Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 8 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अप्रैल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बेतालघाट विकासखंड स्थित ऊंचाकोट क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 8 लोगों की मौत हो गई. पुलिस द्वारा पूरे घटना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

बेतालघाट पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अनीश अहमद ने बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों और SDRF की मदद से बचाव रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अंधेरा होने और खाई गहरी होने के कारण दो घंटे लग गए. सात नेपाली नागरिकों और ड्राइवर की मौत हो गई.

मजदूरी कर लौट रहे थे घर
अहमद ने कहा कि दुर्घटना स्थल नैनीताल जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर है. मृतक बेतालघाट के ऊंचाकोट गांव में जल जीवन मिशन परियोजना पर काम करते थे. काम खत्म होते ही 9 नेपाली मजदूरों ने सोमवार देर शाम रामनगर होते हुए चंपावत जिले के टनकपुर स्थित घर लौटने के लिए गाड़ी बुक की. रात करीब 10.30 बजे बसकोट गांव निवासी चालक राजेंद्र कुमार (38) ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और 200 मीटर खाई में गिर गई.

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. एसएचओ ने कहा कि वह एसडीआरएफ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. सात नेपाली नागरिकों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान विश्राम राम (50), धीरज (45), अनंत राम चौधरी (40), विनोद चौधरी (38), उदय राम चौधरी (55), तिलक राम चौधरी (45) और गोपाल (60) के रूप में हुई है. दो नेपाली नागरिक शांति चौधरी और छोटू चौधरी घायल हो गए. वे सभी एक ठेकेदार के लिए काम कर रहे थे.

 

 

Exit mobile version