Site icon Samagra Bharat News website

आप सांसद संजय सिंह ने तिडाड़ जेल प्रशासन पर टोकन नंबर देकर मुलाकात कैंसिल करने का लगाया आरोप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अप्रैल। आज बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह दिल्ली की तिहाड़ जेल में जाकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बाद में इस मुलाकात को कैंसिल कर दिया। जिसके बाद सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन में ये आरोप लगाए कि पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने हमे इस मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया और बाद में इस मुलाकात को कैंसिल कर दिया गया।

संजय सिंह ने मीडिया से प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि हमारी अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात को क्यों और किसके दबाव पर कैंसिल कर किया गया ये बड़ा सवाल है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने वकील से मुलाकात की और उस मुलाकात के दौरान उन्होंने एक संदेश भेजा कि जो चुने हुए विधायक हैं वो अपने क्षेत्र में जाएं, जनता की समस्याओं को सुनें और उसका समाधान करें। इस संदेश मात्र के ऊपर उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई। इसके अलावा उन्हें ये धमकी दी जा रही है कि आपकी अपने परिवार से मुलाकात बंद कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल अगर अपने वकीलों से नहीं मिलेंगे तो वो ये केस लड़ेंगे कैसे? क्या आप(भाजपा) दिल्ली की तिहाड़ जेल को यातना घर के रूप में बदलना चाहते हैं? एक मुख्यमंत्री अपनी जनता की सेवा के लिए अपने विधायकों को संदेश नहीं भेज सकता?’

तिहाड़ जेल के डीजी ने इसके रिप्लाई में कहा कि सिक्योरिटी के मद्देनजर मुलाकात की कुछ तारीखें दी जायेंगी। उन तारीखों पर संजय सिंह और भगवंत मान सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

Exit mobile version