Site icon Samagra Bharat News website

चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर करें माता के बीज मंत्र का जाप और जानिए इसका लाभ और महत्त्व

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11अप्रैल। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो चुका है. नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां भगवती के 9 दिव्य स्वरूपों की उपासना विधि-विधान से की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही सभी प्रकार के दोष और समस्याएं दूर हो जाती है. इसके साथ इन नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों के बीज मंत्रों के जाप को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता यह भी है कि इन मंत्रों का जाप करने से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

नवरात्रि के दौरान करें इन बीज मंत्रों का जाप
मां शैलपुत्री बीज मंत्र- ह्रीं शिवायै नमः

मां ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र- ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः

मां चंद्रघंटा बीज मंत्र- ऐं श्रीं शक्तयै नमः

मां कूष्मांडा बीज मंत्र– ऐं ह्री देव्यै नमः

Exit mobile version