Site icon Samagra Bharat News website

तुलसी का पौधा बना सकता है आपको अमीर, गुरुवार के दिन अपनाएं ये उपाय

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11अप्रैल। धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है. तुलसी का विधि—विधान से पूजन करने से घर में सुख-समृ​द्धि और खुशहाली आती है. गुरुवार के दिन ​तुलसी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है क्योंकि गुरुवार का दिन श्रीहरि भगवान विष्णु को समर्पित है और तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप हैं. ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी का पूजन किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय अपनाना लाभकारी साबित हो सकता है और यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं.

गुरुवार के दिन तुलसी के उपाय
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन करें और इसके बाद तुलसी का भी पूजन करें. इस दिन यदि तुलसी की जड़ में कच्चा दूध अर्पित किया जाए तो बंद किस्मत के ताले खुलते हैं.

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन नहाते समय पानी में तुलसी की 11 पत्तियां और चुटकीभर हल्दी मिलाएं. ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होगा और जीवन में सफलता हासिल होगी.

3. यदि घर में तुलसी का पौधा है तो रोजाना शाम के समय उसमें देसी घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए. विशेष तौर पर गुरुवार के दिन यह कार्य जरूर करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.

4. गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने के बाद इसकी 3 बार परिक्रमा लगानी चाहिए. यदि यह उपाय रोजाना किया जाए तो बेहद ही लाभकारी साबित होगा.

5. इसके अलावा तुलसी की मंजरी लेकर उसे पीले रंग के कपड़े में बांधें और फिर अपनी तिजोरी में रख दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय अपनाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

Exit mobile version