Site icon Samagra Bharat News website

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल से बेंगलुरु लाए गए, NIA स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13अप्रैल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 12 अप्रैल को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों को कोलकाता में उनके ठिकाने से पकड़ा गया. अब दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से बेंगलुरु लाया जा रहा है.

आतंकवाद रोधी एजेंसी ने कहा कि मुसाविर हुसैन शाजिब ने कैफे में बम रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट का मास्टरमाइंड था. एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को बाद में एनआईए को दोनों आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी.

टीम ने ट्रैक कर किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में मास्टरमाइंड सहित दो फरार आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास उनके ठिकाने पर ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जिससे दोनों के लिए एक महीने से चली आ रही तलाश खत्म हो गई.

Exit mobile version