Site icon Samagra Bharat News website

गांधी नगर थाने का हवलदार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार : सीबीआई

इंद्र वशिष्ठ,
सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिले के गांधी नगर थाने में तैनात हवलदार विकास राठी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के अनुसार एक शिकायत के आधार पर हवलदार विकास राठी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि शिकायतकर्ता के ख़िलाफ़ की गई शिकायत पर कार्रवाई न करने के लिए हवलदार विकास राठी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत मांगी। परस्पर बातचीत के बाद हवलदार विकास राठी 75 हजार रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया।

सीबीआई ने जाल बिछाया और चालीस हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए हवलदार विकास राठी को गिरफ्तार कर लिया। हवलदार विकास राठी के परिसरों की तलाशी भी ली गई।

Exit mobile version