Site icon Samagra Bharat News website

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिले भगवंत मान, बोले- मैंने उनका हाल पूछा, उन्होंने पंजाब का ..

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15अप्रैल। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम भगवंत मान ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल से आतंकवादियों की तरह मुलाकात कराई गई है। ये तानाशाही की हद है। उन्होंने कहा, ‘शीशे के पार फोन पर बात कराई गई है, हद्द है, मोदी जी चाहते क्या हैं? जिसने BJP की राजनीति खत्म की उन्हें ऐसे ट्रीट किया जा रहा है. उनका कसूर क्या है? भगवंत मान ने कहा, “जेल मैनुअल बताता है कि अच्छे व्यवहार वालों को फेस टू फेस मिलवाया जा सकता है। यह चीज इन्हें बहुत महंगी पड़ेगी।

मुलाकात के दौरान मैंने पूछा आप कैसे हो.. उन्होंने कहा कि यह बताओ पंजाब का हाल कैसा है? मेरी चिंता मत करो. मैंने कहा पंजाब भी अच्छा है, असम होकर आया हूं।” पंजाब के सीएम ने आगे कहा, ‘इससे पहले जब पी चिदंबरम जेल में थें औऱ जब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं तब एक कमरे में उनको बैठा कर वन टू वन मुलाकात कराते थे। आज शीशे के पार जैसे बहुत बड़ा कोई क्रिमिनल बैठा हो सामने। शीशे के पार फोन पर बात करवाई गई है ये तो हद है।

Exit mobile version