Site icon Samagra Bharat News website

तमिलनाडु में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ली तलाशी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15अप्रैल। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सोमवार को तमिलनाडु में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली. राहुल चुनाव प्रचार के लिए वायनाड जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस को लेकर आए हेलीकॉप्टर की जांच (Rahul Gandhi Helicopter News) की. पुलिस ने बताया कि उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी ली.

राहुल केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे, जहां उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है. वह लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा.

Exit mobile version