Site icon Samagra Bharat News website

मंडला संसदीय क्षेत्र में विदाई से पहले वधू ने किया मतदान

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 19 अप्रैल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में गजब का उत्साह है। मंडला संसदीय क्षेत्र में तो एक वधू ने विदाई से पहले अपने मताधिकार की जिम्मेदारी निभाई। मध्य प्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र के मेली गांव के नारायणगंज के मतदान केंद्र 112 पर हर किसी को खुश कर देने वाला नजारा देखने को मिला।

यहां की आशा रानी सिंगरोरे अपनी विदाई से पहले मतदान करने पहुंची। राज्य के छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है और मतदान को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। युवा हों या बुजुर्ग या फिर महिलाएं, सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Exit mobile version