Site icon Samagra Bharat News website

शाहदरा थाने का हवलदार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

इंद्र वशिष्ठ,
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस के शाहदरा थाने में तैनात हवलदार विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर शाहदरा थाने के हवलदार विजय कुमार एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि शिकायतकर्ता के घर पर निर्बाध निर्माण की अनुमति देने हेतु हवलदार विजय कुमार ने शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपए रिश्वत की माँग की।

परस्पर बातचीत के पश्चात, हवलदार विजय कुमार, बीस हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार करने पर सहमत हुआ।

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं हवलदार विजय कुमार को शिकायतकर्ता से बीस हजार रुपए की रिश्वत स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के परिसरों पर तलाशी ली गई।

Exit mobile version