Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति 26 अप्रैल 2024 को तिरुपति और हैदराबाद का दौरा करेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अप्रैल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 अप्रैल 2024 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश और हैदराबाद, तेलंगाना का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति आंध्र प्रदेश की अपनी यात्रा की शुरुआत तिरुमाला, तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति का तेलंगाना, हैदराबाद में भारत बायोटेक का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

Exit mobile version