Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा सचिव गिरिधर अरमने के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल कजाखस्तान में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में होगा शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25अप्रैल। रक्षा सचिव गिरिधर अरमने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए 25-26 अप्रैल, 2024 तक कजाखस्तान के अस्ताना में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस बैठक में रक्षा सहयोग की विभिन्न गतिविधियों सहित शंघाई सहयोग संगठन के भीतर क्षेत्रीय हित के अन्य सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

रक्षा सचिव मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत का पक्ष रखेंगे। वे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा के लिए शंघाई सहयोग संगठन के मित्र देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे।

Exit mobile version