Site icon Samagra Bharat News website

रायपुर में पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत, एपीसी घायल

समग्र समाचार सेवा
रायपुर ,26अप्रैल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार तड़के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में अचानक गोली चलने से प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मौत हो गई है तो वहीं घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (एपीसी) राम कुमार दोहरे घायल हो गए उनका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आशीष वर्मा पूर्व विधायक के पुत्र है। वह भी गोली चलने के समय सिविल लाइन बंगले में मौजूद थे। जहां पीड़ित जवान वीआईपी सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान सुबह सात बजे के करीब बैरेक में हथियारों की नियमित सफाई करने के दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली प्रधान आरक्षक के सीने में जा लगी और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घायल राम कुमार दोहरे का उपचार किया जा रहा है।

प्रधान आरक्षक अजय सिंह बिजुरी निवासी हैं और घायल राम कुमार दोहरे भिंड मध्यप्रदेश के है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया दुर्घटनावश गोली चलने का मामला बनता है। मामले की जांच हर कोण से की जा रही है।

Exit mobile version