Site icon Samagra Bharat News website

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा- पवन कुमार बंसल

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा- पवन कुमार बंसल l लिखित शिकायत मिली तो दुष्यंत चौटाला और किसी के खिलाफ जांच करवाई जाएगी –

मनोहर लाल के डमी सी एम नायाब सैनी का मनोहर लाल की मोजुदगी में ऐलान lनायाब सैनी जी आपको याद दिला दे कि सदन में इनेलो विधायक अभय चौटाला ने दहाड़ते हुए आरोप लगाया था कि क्रोना कॉल में हुए शराब घोटाले में दुष्यंत चौटाला शामिल हैं l उन्होंने सी बी आई जांच की मांग की थी जिसे आपके बॉस मनोहर लाल ने नहीं माना था l नायाब सैनी जी अब तो आपके पास लिखित शिकायत का कोई बहाना नहीं है l दम है तो जांच करवाओ l

गुस्ताखी माफ हरियाणा- पवन कुमार बंसल l

हमारे जागरूक पाठक और हरियाणा लोक संपर्क विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर सतीश मेहरा के सौजन्य से lएक कहावत है कि बंदूक का लाइसेंस लेना हो तो तोप का अप्लाई करना पड़ता है।

चौधरी वीरेंद्र सिंह इसी उक्ति को ध्यान में रखकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें पता था कि भाजपा द्वारा कराए गए सर्वे में बृजेंद्र सिंह चुनाव नहीं जीत पाएंगे। जिस समय बृजेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़ा था उस समय भारतीय जनता पार्टी का सितारा ठीक-ठाक लग रहा था। इसके बावजूद भी वह चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन करना चौधरी वीरेंद्र सिंह का मकसद कुछ और था और यह चौधरी वीरेंद्र सिंह के समर्थक भी जान गए थे की वह नीचे वाली सीट के लिए कोशिश में है। कुछ दिनों पहले वायरल हुआ उनका ऑडियो भी यह बता रहा है कि उनके समर्थक ने उनको यहां तक कह दिया था कि नीचे वाली तो पक्की होगी चौधरी साहब? अब लोकसभा का तो बृजेंद्र सिंह को टिकट मिला नहीं लेकिन उचाना से विधानसभा का टिकट पक्का हो गया है और यही चौधरी वीरेंद्र सिंह चाहते थे। इसलिए कहा जा सकता है कि तोप का लाइसेंस तो मिलना ही नहीं था बंदूक का लाइसेंस पक्का मिलेगा।

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा- पवन कुमार बंसल

हमारे प्रबुद्ध पाठक अशोक बिश्नोई सेवानिवृत्त HCS अधिकारी हरियाणा द्वारा।

यदि अरविंद शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होते तो खट्टर की हार की संभावना 100 प्रतिशत थी!? वास्तव में बी.एस. हुड्डा ईडी, सीबीआई से खुद को बचाने के लिए भाजपा के साथ मिले हुए हैं, खासकर मानेसर भूमि अधिग्रहण मामले और नेशनल हेराल्ड पीकेएल मामले में!! इसलिए उन्होंने अरविंद शर्मा को कांग्रेस में शामिल करने में चतुराई से तोड़फोड़ की। फिर भी पंजाबी सहित कोई भी करनाल में खट्टर से खुश नहीं है। चलो फाइनल देखते हैं,!!!!! दुमछला l कोसली में अहीर वोट के लिए हुडा भिवानी मोहिंडरगढ़ से दान सिंह और ब्राह्मण वोट के लिए सोनीपत या करनाल से ब्राह्मण उमीदवार का समर्थन कर रहे है l

Exit mobile version