Site icon Samagra Bharat News website

चर्चित वकील उज्जवल निकम को BJP ने दिया टिकट, आतंकी कसाब को दिलाई थी फांसी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चर्चित वकील उज्जवल निकम को मुंबई उत्तर-मध्य से चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने कैंडिडेट्स की 15वीं लिस्ट जारी की। इसमें आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम को टिकट देने की घोषणा की गई है। इसी के साथ भाजपा ने पूनम महाजन की टिकट काट दिया है।

उज्ज्वल निकम वही वकील हैं, जिन्होंने 26/11 हमले में पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा लड़ा था। इस सीट से फिलहाल पूनम महाजन सांसद हैं, जिनका टिकट बीजेपी ने काट दिया है।

Exit mobile version