Site icon Samagra Bharat News website

लोग अब मोदी के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के बीच का अंतर देख सकते हैं- प्रधानमंत्री मोदी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,30अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढ़ा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आपका प्यार मेरी ताकत बन गया है. पिछले 10 सालों से मैंने अपना जीवन आपकी सेवा में समर्पित कर दिया है. लोग अब मोदी के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के बीच का अंतर देख सकते हैं. हमने जो हासिल किया है कांग्रेस छह दशकों में भी हासिल नहीं कर सकी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक स्थिर सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान का भी ध्यान रखती है. आज, हम रेलवे, सड़क मार्ग और वायुमार्ग में भारी निवेश कर रहे हैं. हमारा वार्षिक बजट बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए यह कांग्रेस के 10 साल के बुनियादी बजट के बराबर है. कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.

Exit mobile version