Site icon Samagra Bharat News website

सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सीबीआई और ईडी को हाईकोर्ट का नोटिस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,04मई। दिल्ली हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया है। अब 8 मई को अगली सुनवाई होगी। सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी दोनो जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज केस में जमानत की मांग की है।

ईडी ने उच्च न्यायालय को बताया उनको मनीष सिसोदिया के कस्टडी पैरोल के दौरान बीमार पत्नी से मुलाकात करने पर कोई आपत्ति नहीं है। सिसोदिया के वकील ने कहा था कि सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने के लिए एक दिन की हिरासत पैरोल दी गई थी, ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद वह बंद हो गई है।

Exit mobile version