Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व सीएम चन्नी ने पुंछ हमले पर उठाए सवाल, अनुराग ठाकुर ने दिया करारा जवाब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद गया, जबकि चार घायल हो गए. घटना को लेकर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है इस बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने घटना को ‘पॉलिटिकल स्टंट’ करार देते हुए कहा- जब भी चुनाव आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते है और भाजपा को चुनाव में जिताने का रास्ता तैयार किया जाता है. चन्नी द्वारा उठाए गए सवाल का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया है.

कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग को अपने दल में शामिल करना चाहती
अनुराग ठाकुर ने कहा- इससे घटिया मानसिकता कांग्रेस की और क्या होगी, जिन्होंने अपने ही जवानों को सशक्त करने की बजाय, हथियार देने की बजाय, बुलेट प्रूफ जैकेट देने की बजाय ये लोग 10 साल दलाली ही खाते रहे. दूसरी ओर, मोदी सरकार है जिसने हमेशा ही दुश्मनों को जवाब दिया. पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की.

उन्होंने आगे कहा कि हमने देश के अंदर भी आतंकवादी हमले रोकने का काम किया है. कांग्रेस वही है, जिसने पार्लियामेंट पर अटैक करने वाले अफजल गुरु के लिए देर रात कोर्ट खुलवाकर उसकी फांसी की सजा माफ करवाने की कोशिश की. ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को भी अपने दल में शामिल करना चाहते हैं.

हमले में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया
बता दें कि शनिवार को पुंछ के एक इलाके में हुए आतंकी हमले में वायुसेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए और 4 अन्य वायु योद्धा घायल हो गए. हमले के एक दिन बाद यानि रविवार को सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया. साथ ही आतंकवादियों का पता लगाने के लिए पुंछ और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है.

Exit mobile version