Site icon Samagra Bharat News website

सेक्स स्कैंडल केस में पीड़ितों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मई। कर्नाटक जेडी (एस) विधायक एचडी रेवन्ना (HD Revanna) को उनके खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में एसआईटी अधिकारियों द्वारा शनिवार गिरफ्तार किए जाने के बाद आज उन्हें मेडिकल जांच के लिए बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लाया गया. इस दौरान एचडी रेवन्ना ने मीडिया कर्मियों से कहा कि उनके बेटे प्रज्वल (Prajwal Revanna) के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण मामले में उनकी गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है. एचडी रेवन्ना ने कहा, ‘यह मेरे खिलाफ चल रही राजनीतिक साजिश है. मेरे अपने 40 साल के राजनीतिक करियर में ‘काला धब्बा’ नहीं रहा है.’ एचडी रेवन्ना ने मीडिया को ये बयान मेडिकल जांच के बाद बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल से बाहर निकलते समय दिया. वहीं, दूसरी तरफ एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़ितों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर- 6360-938947 लॉन्च किया है.

आपको बता दें कि बेंगलुरु के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के कुछ मिनट बाद एचडी रेवन्ना को शनिवार को उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पद्मनाभ नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था. एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना के खिलाफ एक महिला के अपहरण के आरोप में गुरुवार रात मैसूरु में मामला दर्ज किया गया था. मामला महिला के बेटे की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने यह भी आरोप लगाया था कि एचडी रेवन्ना के बेटे और भाजपा-जद (एस) हासन लोकसभा सीट के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी मां का यौन शोषण किया था.

Exit mobile version