Site icon Samagra Bharat News website

एनसीपी ने हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8मई। एनसीपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया ।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पटेल की अध्यक्षता में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय महासचिव श्री बृजमोहन श्रीवास्तव व अन्य सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिया है। समिति ने प्राप्त जानकारी पर विचार-विमर्श के बाद श्री रविंद्र सिंह डोगरा, प्रदेश अध्यक्ष, एनसीपी हिमाचल प्रदेश को उक्त उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के लिए आधिकारिक रूप से नामित किया है जो पार्टी चुनाव चिन्ह धड़ी पर चुनाव लड़ेंगे ।

मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्‍ता श्री बृजमोहन श्रीवास्तव ने आज जारी प्रेस नोट के माध्यम से इस निर्णय की पुष्टि की| उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपी श्री रविन्द्र सिंह डोगरा की क्षमताओं और सुजानपुर के लोगों की समर्पण और निष्ठा के साथ सेवा करने की प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त करती है तथा वहाँ के मतदाताओं को आश्वासन देती हैं, कि श्री रवीन्द्र सिंह डोगरा एक ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि साबित होगें ।

Exit mobile version