Site icon Samagra Bharat News website

बसपा ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट की जारी, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ,09मई। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार, कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

ज्ञात हो कुशीनगर से भाजपा ने अपने पुराने सांसद विजय दुबे पर भरोसा जताया है, जबकि देवरिया से रमापति त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।

सपा ने कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को टिकट दिया है। बसपा ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है वहां एक जून को मतदान होना है। नतीजे 4 जून को आएंगे।

Exit mobile version