Site icon Samagra Bharat News website

आज प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा, झारखंड में करेंगे चुनाव प्रचार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11मई। देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा और झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे ओडिशा के कंधमाल में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बलांगिर में और दोपहर 1:45 बजे बारगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बाद में पीएम मोदी झारखंड का दौरा करेंगे और शाम 5 बजे चतरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में चुनाव प्रचार करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे और दोपहर 12:30 बजे कडप्पा में पुट्टा एस्टेट बिल्ट-अप सर्कल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version