Site icon Samagra Bharat News website

वाईएसआरसीपी, टीडीपी, जनसेना आंध्र प्रदेश में बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं: राहुल गांधी

समग्र समाचार सेवा
कडप्पा (आंध्र प्रदेश), 11मई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और राज्य के अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा का मतलब बाबू (टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू), जगन और पवन ( जनसेना के संस्थापक पवन कल्याण)।

कडप्पा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि तीनों नेताओं का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।

पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरे आंध्र प्रदेश में राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा उनकी भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेरणा थी।

गांधी नेतीनों पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आज आंध्र प्रदेश भाजपा की ‘बी’ टीम द्वारा चलाया जा रहा है। भाजपा की ‘बी’ टीम का मतलब है बी फॉर बाबू, जे फॉर जगन और पी फॉर पवन। इन तीन लोगों का रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के पास है।”

उन्होंने आगे कहा कि ये नेता मोदी के नियंत्रण में हैं क्योंकि उनके पास ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां हैं।

गांधी परिवार के वंशज ने कहा कि राजशेखर रेड्डी उनके पिता राजीव गांधी के भाई की तरह थे और दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध भी थे।

Exit mobile version