Site icon Samagra Bharat News website

आचार संहिता के उल्लंघन में मामले में फंसे अल्लू अर्जुन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12मई। जहां एक तरफ देश भर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां चल रही हैं. वहीं साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, आचार सहिंता के उल्लंखन मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन पर केस दर्ज कर दिया गया है. आपको बता दें कि शनिवार (11 मई) को अल्लू अर्जुन अपने दोस्त वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि के घर उनसे मिलने पहुंचे, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा हो गए. वहीं राज्य में पहले से ही धारा-144 लगी हुई है, ऐसे में राज्य में किसी को भी भीड़ इकट्ठा करने की इजाजत नहीं थी लेकिन इन सब से आचार सहिंता का उल्लंघन हो गया. जिसके बाद एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि के घर जाने को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है.

Exit mobile version