Site icon Samagra Bharat News website

तेज प्रताप ने खोया आपा, अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की हाथापाई और दिया धक्का | Video हुआ Viral

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13मई। लोकसभा चुनाव के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यकर्ता को मंच पर धक्का देते नजर आ रहे हैं. न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के बाद ही तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच झड़प हुई है.

जानकारी के मुताबिक, मीसा भारती के नामांकन के बाद पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया था. इस दौरान तेज प्रताप यादव और RJD समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से मीसा भारती लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं. इसी बीच तेज प्रताप पार्टी के एक कार्यकर्ता को काफी तेजी से धक्का दे देते हैं. इसके बाद मीसा भारती अपने भाई तेज प्रताप यादव को संभालती हैं, मंच पर इस दौरान राबड़ी देवी भी मौजूद थीं.

Exit mobile version