Site icon Samagra Bharat News website

ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री के निधन पर भारत सरकार ने मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक किया घोषित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20मई। इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति महामहिम डॉ सैयद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री महामहिम होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान स्वरूप भारत सरकार ने पूरे देश में 21 मई 2024 (मंगलवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राजकीय शोक के दिन देश भर में उन सभी भवनों पर, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन की गतिविधि आयोजित नहीं होगी।

 

Exit mobile version