Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब में भाजपा के पूर्व MLA सुखपाल नन्नू ‘आप’ में शामिल

समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 21मई। भारतीय जनता पार्टी को आज एक बड़ा झटका लगा है। फिरोजपुर से पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

बता दें कि नन्नू 2002 और 2007 में भाजपा के विधायक रह चुके हैं और इससे पहले इसी सीट पर उनके पिता गिरधारा सिंह ने पांच बार चुनाव जीता है। भाजपा के उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। पार्टी के नेता उन्हें टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे थे।

गौरतलब है कि सुखपाल नन्नू पहले भी एक बार भाजपा छोड़ चुके हैं। तीन कृषि कानूनों को लेकर चले आंदोलन के दौरान भी वह पार्टी को अलविदा कह गए थे लेकिन 2022 के चुनाव में वह भाजपा में लौट आए थे।

Exit mobile version