Site icon Samagra Bharat News website

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में पहली बार बोले अरविंद केजरीवाल, यहाँ जानें क्या कुछ कहा?

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मैं चाहता हूं कि स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच हो और इंसाफ मिले क्योंकि इस इस घटना के संबंध में दो व्याख्याएं हैं.

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के राजनीति में आने के सवाल पर कहा, ‘मेरी पत्नी सुनीता को राजनीति में रूचि नहीं है और वह भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेगी.’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘इंडिया गठबंधन की सरकार न्यायपालिका को ‘दबाव’ से मुक्त करेगी, जेल से उनकी रिहाई सुनिश्चित करेगी.’

Exit mobile version