Site icon Samagra Bharat News website

BJP से निष्कासित भोजपुरी स्टार पवन सिंह बोले – ‘आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है…’,

समग्र समाचार सेवा
पटना , 22मई। बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निकाल दिया है. पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट पर NDA प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के सामने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. भाजपा से निकाले जाने के बाद पवन सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है.

‘…लेकिन जनता उसके साथ है’
पवन सिंह ने ट्वीट किया, ‘कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण और पांडव के होते हुए, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है, लेकिन जनता उसके साथ है.’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है. BJP ने पवन सिंह के नाम से जारी पत्र में कहा कि लोकसभा चुनाव में आप NDA के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आपका यह कार्य दल विरोधी है. इससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के खिलाफ आपने यह कार्य किया है. पत्र में कहा गया है कि ‘आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है.’

किस-किस के बीच मुकाबला?
एनडीए की ओर से काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) चुनावी मैदान में हैं. कुशवाहा का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी भाकपा माले के राजाराम सिंह से माना जा रहा है. अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन, उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं. पवन सिंह के NDA उम्मीदवार के खिलाफ काराकाट से चुनाव लड़ने के फैसले की इससे पहले केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सहित भाजपा के कुछ नेताओं ने आलोचना की थी. काराकाट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है.

https://x.com/PawanSingh909/status/1793207525468250162?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1793207525468250162%7Ctwgr%5E7ebeedd225fca15d002ebc4d64fcaaaf130fee21%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fhindi-news%2Fbihar%2Fpawan-singh-first-reaction-after-expelled-from-bjp-know-what-he-tweets-6951881%2F

Exit mobile version