Site icon Samagra Bharat News website

लुधियाना में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत मामले में FCI के मैनेजर समेत चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22मई। सीबीआई ने चार आरोपियों को 50 हजार की रिश्वत के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मैनेजर और 2 तकनीकी सहायक भी शामिल है। ये सभी एफसीआई, मुल्लांपुर दाखा, लुधियाना से जुड़े हैं। इनके साथ एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

प्रबंधक (गुणवत्ता) और एक तकनीकी सहायक (टीए) के खिलाफ 21.05.2024 को सीबीआई द्वारा एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने चावल के वाहनों को पास कराने के लिए 1 लाख 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी जोकि प्रति ट्रक 3 हजार रुपए थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version