Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति 27 मई को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25मई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ 27 मई, 2024 को कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति बेलगावी पहुंचेंगे और आईसीएमआर-राष्ट्रीय पारंपरिक चिकित्सा संस्थान (एनआईटीएम) के स्थापना दिवस और केएलई विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इसके बाद, उपराष्ट्रपति धनखड़ सीएसआईआर-एनएएल बेलूर परिसर का दौरा करेंगे और एलसीए घटकों व सारस की प्रदर्शनी देखेंगे।

वह एनएएल में कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। अपने दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति बेंगलुरु स्थित राजभवन भी जाएंगे।

Exit mobile version