Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी को जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28मई। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब अरविंद केजरीवाल के बाद ‘आप’ मंत्री आतिशी की मुसीबत बढ़ गई है. दरअसल, दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आतिशी को समन भेजा है और उन्हें 29 जून को कोर्ट के समक्ष पेश होना को कहा है. आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है?

जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. आतिशी ने कहा था कि उन्हें अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था और अगर वे ऐसा नहीं करती हैं तो ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी.

इसी को लेकर भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उन पर मानहानि का केस किया था. अब कोर्ट ने इस केस को स्वीकर कर लिया है और आतिशी को समन जारी कर 29 जून को कोर्ट में पेश होने हो कहा है.

सीएम केजरीवाल की बढ़ पाएगी जमानत?
वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने भी मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया. बता दें याचिका में ‘आप’ की तरफ से दिल्ली सीएम की सात दिन की जमानत बढ़ाने की मांग की गई थी.

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार के लिए उन्हें तिहाड़ से जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करना है.

Exit mobile version