Site icon Samagra Bharat News website

सात देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र किए प्रस्तुत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31मई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, यूनाइटेड किंगडम, कुवैत, न्यूजीलैंड, गिनी, फिजी और चीन के राजदूतों/उच्चायुक्तों से परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिक थे:

1. महामहिम फर्नांडो जेवियर बुचेली वर्गास, इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत

2. महामहिम लिंडी एलिजाबेथ कैमरून, यूनाइटेड किंगडम की उच्चायुक्त

3. महामहिम मेशल मुस्तफा जे अलशेमाली, कुवैत राज्य के राजदूत

4. महामहिम पैट्रिक जॉन राटा, न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त

5. महामहिम अलासेन कोंटे, गिनी गणराज्य के राजदूत

6. महामहिम श्री. श्री जगन्नाथ सामी, फिजी गणराज्य के उच्चायुक्त

7. माननीय जू फेइहोंग, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राजदूत

Exit mobile version