Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री को ओमान के सुल्तान ने फोन पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया।

सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति के बारे में प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

महामहिम ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महामहिम को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में मजबूती आई।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-ओमान साझेदारी को और गहरा तथा मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने महामहिम और ओमान के लोगों को आने वाली ईद अल अज़हा पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Exit mobile version